फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मकोका में दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रुपये और गाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने मकोका के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नरेला थाना पुलिस ने आरोपियों विनोद उर्फ खलीफा और विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, विनोद पर 10 और विकास पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि नरेला इलाके में सक्रिय संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ वर्ष 2020 में मकोका की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम को उनके बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें