फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निवेश पर मुनाफे के बहाने 2.78 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिये 2.78 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। एक व्यक्ति ने 18 मई 2026 को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसे फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 2.78 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस ने इस शिकायत पर साइबर क्राइम थाना वेस्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यूपी के झांसी निवासी दो आरोपियों कल्लू और अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि का कुछ हिस्सा इनके साझा बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। आरोपियों ने यह बैंक खाता साइबर ठगों को दो फीसदी कमीशन पर बेचा था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि इस बैंक खाते का प्रयोग विभिन्न साइबर ठगी की वारदात में किया गया था। इस एक बैंक खाते के विरुद्ध कुल 17 साइबर ठगी और धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। यह दर्शाता है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह के अपराधों में शामिल थे। आरोपियों ने कमीशन के लालच में ठगों को अपना खाता दिया। इससे उन्हें अवैध कमाई होती थी। इनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम अब उन मुख्य साइबर ठगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें