फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैब चालक का गला दबाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पार्किंग जाते समय तीन बदमाशों ने घेरकर लूटा, मोबाइल, पर्स और कान की बाली लूटी
विज्ञापन

-पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को द बोचा, तीसरे साथी की तलाश जारी, छानबीन कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
न्यू उस्मानपुर इलाके में कैब चालक का गला दबाकर और चाकू दिखाकर लूटपाट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक भजनपुरा थाने का घोषित बदमाश है। दूसरे आरोपी के खिलाफ भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित का लूटा गया फोन बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गामड़ी निवासी आरिफ उर्फ खुजली (25) और दिलशाद शेख (24) के रूप में हुई है। पीड़ित मान सिंह (28) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओला-उबर के लिए कैब चलाता है। आठ अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी गाड़ी लेने के लिए साढ़े चार पुश्ते से पांचवें पुश्ते की पार्किंग की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कूड़े के डलावघर के पास तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने पीछे से उसका गला दबा लिया, जबकि दूसरे ने उसके पेट पर चाकू लगा दिया। इसी बीच तीसरे बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन

पर्स में 1500 रुपये नकद और ड्राइविंग लाइसेंस था। बदमाश जाते समय उसके कान की बाली भी छीनकर खजूरी चौक की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने नौ अक्तूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वारदात में शामिल तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें