फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी- धोखाधड़ी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला एंटी जेल बेल सेल ने चोरी और ठगी के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिले में भगोड़ा आरोपियों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। टीम कोे चोरी के मामले में भगोड़ा राजेश के बारे में जानकारी मिली कि वह द्वारका मोड़ स्थित लक्ष्मी विहार इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एक अन्य मामले में 2015 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी संदीप तोमर को हरियाणा के फरीदाबाद की भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें