ट्विटर और दिल्ली पुलिस के अधिकार डीसीडब्ल्यू के सामने पेश हुए
- फोटो : ANI
ट्विटर इंडिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 26 सितंबर को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए। हालांकि, ट्विटर और दिल्ली पुलिस का जवाब अधूरा और असंतोषजनक पाया गया। उन्हें उचित जवाब दाखिल करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसकी जानकारी डीसीडब्ल्यू ने दी है।
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं महिलाओं और बच्चों से संबंधित दुष्कर्म के वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड करने के मामले में सख्त रूख अख्तियार करते हुए भारत में ट्विटर पॉलिसी हेड व दिल्ली पुलिस को समन जारी किया था। आयोग ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट दिल्ली पुलिस व ट्विटर के साथ साझा की है।