फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातना से परेशान 12 साल की बच्ची ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग

Thu, 05 Oct 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू नौकरानी की तौर पर काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची अपनी मालकिन के प्रताड़ना और शोषण से इतना परेशान हो गई कि उसने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि इस जानलेवा कदम के बाद भी वह बच गई।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर 37 के कनिष्क अपार्टमेंट में काम करने वाली इस बच्ची ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और इसी अपार्टमेंट के 11वीं मंजिल पर रहने वाली स्नेहा सिंह के यहां घरेलू नौकर का काम करती है।

बुधवार को उसने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी लेकिन कूदने के बाद नौवीं मंजिल पर लगे जाल में फंस गई। फ्लैट का मालिक उस वक्त जाल के पास ही मौजूद था। उसने तुरंत ही बच्ची का हाथ पकड़ उसे वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट और जलाने के ढेरों निशान

बच्ची की हालत देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। बेहद दुबली-पतली इस बच्ची के शरीर पर चोट और जलाने के ढेरों निशान थे। उसके शरीर को जगह-जगह जलाया गया था। 

बच्ची ने बताया कि वह 11वीं मंजिल पर स्नेहा सिंह के यहां काम करती है जो बीटेक छात्रा है। बच्ची खुद भी बिहार की रहने वाली है। उसने बताया कि उसे खाने तक को ठीक से नहीं दिया जाता था।

बच्ची ने बताया कि उसे छोटी-छोटी बात पर बुरी तरह से पीटा जाता था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने स्नेहा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें