फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल देखकर ससुराल छोड़ के चली गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एक टीवी सीरियल देखकर रबूपुरा की एक महिला अधिवक्ता भी जिद पर अड़ गई कि वह भी पति को घर जमाई ही बनाएगी। मगर जब पति तैयार नहीं हुआ तो उसने शुक्रवार को दहेज का सारा सामान कैंटर में लादकर खुर्जा जाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन जब महिला नहीं मानी तो उसे सामान ले जाने दिया। जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कस्बे में खुर्जा निवासी एक युवती की शादी करीब नौ माह पहले एक स्कूल संचालक के साथ हुई थी।

युवती अधिवक्ता है और वह प्रैक्टिस करने रबूपुरा से खुर्जा जाती थी जबकि पति कस्बे में इंटरमीडिएट स्कूल चलाता है। कुछ दिन से महिला टीवी पर एक सीरियल देख रही थी और उसमें एक युवक ससुराल की हालत सुधारने के लिए घर जमाई बनकर रहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दहेज का सारा सामान कैंटर में भर लिया और मायके जाने लगी

महिला के दिमाग में ऐसा ही आइडिया आया कि क्यों न वह भी पति को घर जमाई बनवाकर उसके साथ मायके में रहे। पिछले एक माह से महिला ने अपने पति को मायके में रहने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन पति ने इनकार कर दिया और कहा कि वह माता-पिता और स्कूल छोड़कर नहीं जा सकता।

इस बात से नाराज होकर शुक्रवार को महिला ने अपना दहेज का सारा सामान कैंटर में भर लिया और मायके जाने लगी। उसी दौरान महिला के ससुर ने पुलिस और शादी करवाने वाले बिचौलिए को बुलाया और पूरी घटना बताई। सभी ने मामले को शांत करने के लिए महिला अधिवक्ता को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।

महिला का कहना है कि वह पति को मायके में ही रखना चाहती है। अगर उसका पति रबूपुरा छोड़कर उसकी मां के घर जमाई बनकर रहेगा तो ही वह उसके साथ रहेगी और उसकी बात न मानी तो वह रबूपुरा में भी नहीं रहेगी। काफी मनाने के बाद भी जब महिला न मानी तो पुलिस और बिचौलिए ने सामान की एक लिस्ट बनाकर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराकर दे दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें