ग्रेटर नोएडा में एक टीवी सीरियल देखकर रबूपुरा की एक महिला अधिवक्ता भी जिद पर अड़ गई कि वह भी पति को घर जमाई ही बनाएगी। मगर जब पति तैयार नहीं हुआ तो उसने शुक्रवार को दहेज का सारा सामान कैंटर में लादकर खुर्जा जाने की तैयारी शुरू कर दी।
ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन जब महिला नहीं मानी तो उसे सामान ले जाने दिया। जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कस्बे में खुर्जा निवासी एक युवती की शादी करीब नौ माह पहले एक स्कूल संचालक के साथ हुई थी।
युवती अधिवक्ता है और वह प्रैक्टिस करने रबूपुरा से खुर्जा जाती थी जबकि पति कस्बे में इंटरमीडिएट स्कूल चलाता है। कुछ दिन से महिला टीवी पर एक सीरियल देख रही थी और उसमें एक युवक ससुराल की हालत सुधारने के लिए घर जमाई बनकर रहने लगता है।