फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 5 साल से ट्यूटर कर रहा था कुकर्म, आज हुआ खुलासा तो सब रह गए सन्न

Thu, 27 Jul 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में नाबालिग ट्यूटर ने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम पहली कक्षा का छात्र है। आरोपी पिछले करीब एक साल से उसे ट्यूशन पढ़ा रहा था। मंगलवार को मासूम ने अपनी दादी से ट्यूटर की हरकत का जिक्र किया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने पॉक्सो व कुकर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग ट्यूटर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ हर्ष विहार में रहता है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं मासूम इलाके एक पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है। आरोपी ट्यूटर मासूम के पड़ोस में रहता है। वह इलाके के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


मासूम पिछले करीब एक साल से आरोपी के यहां ट्यूशन पडने जा रहा था। वहां आरोपी ने कई बाद जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया। सोमवार को आरोपी ने अपने घर बुलाकर मासूम के साथ दुबारा कुकर्म किया। मंगलवार को मासूम ने डरते-डरते अपनी दादी को सारी बात बताई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें