फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर हुई कहासुनी में इतनी बढ़ गई बात, बीच सड़क पर चाकू घोंपकर ट्यूशन टीचर की कर दी हत्या

Fri, 28 Sep 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में ट्यूशन टीचर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुरूआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या करने की बात सामने आयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गयी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 14 में रहता था। वह बच्चों को ट्यूशन पढाता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे दीपक सेक्टर 14 रोहिणी स्थित एक दुकान पर अपनी गाड़ी ठीक करवा रहा था। इसी दौरान रोहिणी सेक्टर 11 निवासी झोटा नाम का बदमाश उसके पास आया और दीपक को धमकी देने लगा। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

दीपक के विरोध करने पर गुस्साए बदमाश ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। दीपक खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। जब तक आस पास के लोग वहां पहुंचे आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दीपक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी झोटा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झोटा पर पहले से लूट, चोट पहुंचाने सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें