नेहरूनगर फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब 10 बजे फिर हादसा हो गया। वजह वही थी रांग साइड वाहन ले जाना। एक टल्ली कार चालक होली चाइल्ड चौराहे से रांग साइड नासिरपुर फाटक की तरफ जा रहा था।
कार की रफ्तार तेज थी, उसने पहले दो बाइक वालों को टक्कर मारी, इसके बाद सामने से कार में जोरदार टक्कर लगी, जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने कारें हटवाईं। टल्ली कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।