फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैक्चर गैंग का वायरल हुआ वीडियो, बताई जा रही साजिश

Thu, 28 Mar 2019 08:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम में होली वाले दिन क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ समय पहले फरीदाबाद में पकड़े गए फ्रैक्चर गैंग के वायरल वीडियो से जोड़कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो को गुरुग्राम विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस शिकायत मिलने पर जांच की बात कह रही है। 

विज्ञापन

गत 13 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने फ्रैक्चर गैंग के चार बदमाशों कुलभूषण, अंकित, दीपक, मनोज को गिरफ्तार किया था। आरोपी लूटपाट व रंजिशन हमला कर हाथ पैर तोड़ते थे। बदमाश वारदात का वीडियो बनाकर उसे वायरल करते थे, ताकि उनका रौब बने। बदमाशों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी एक युवक को लोहे के पाइपों से बुरी तरह पीट रहे थे। 

हाल ही में होली पर गुरुग्राम में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस बार इस वीडियो को गुरुग्राम प्रकरण का बताकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक, यूट्यूब सहित कई अन्य सोशल मीडिया पर यह वीडियो चल रहा है। पुलिस इसे गलत बता रही है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि फ्रैक्चर गैंग का सरगना कुलभूषण जेल में है। उसका गुरुग्राम प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। जो भी वीडियो वायरल हो रहा है, वह गलत है। यदि पुलिस के पास शिकायत आती है तो उस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें