फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अनुसूचित जाति बच्चों के धर्म परिवर्तन की कोशिश, मांस खिलाने का आरोप

Thu, 27 Jun 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना (नूंह)
विज्ञापन
पिनगवां थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूंह जिले के पुन्हाना में पापड़ा गांव के निवासी प्रेम चंद ने अनुसूचित जाति के तीन नाबालिग बच्चों का अपहरण कर उनके धर्मपरिवर्तन की कोशिश और जबरजस्ती मांस खिलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उनका दावा है इन बच्चों को आंध्रप्रदेश के गांव मल्लाह पल्ली और गंडा पल्ली स्थित एक होटल मालिक को बेच भी दिया गया। फिलहाल पिनगवां पुलिस ने गांव पापड़ा निवासी साजिद सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम चंद्र पुत्र हरफूल ने पिनगवां थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि साजिद और दो-तीन अन्य लोग साजिश कर उनके 14 वर्षीय बेटे मुकेश, 13 वर्षीय गोविंदा और 11 वर्षीय बल्लू को बहला-फुसलाकर कर करीब डेढ़ महीने पहले कहीं ले गए। 
विज्ञापन


प्रेमचंद और अन्य दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को इधर-उधर तलाश किया तो पता चला की साजिद उनके बच्चों को ले गया है। उन्होंने इस बारे में जब साजिद से पूछा तो उसने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देकर उन लोगों को भगा दिया। वे तभी से अपने बच्चों को तलाश कर रहे थे।

प्रेमचंद ने बताया कि करीब 8 दिन पहले तीन बच्चों में से एक गोविंदा आरोपियों के चंगुल से भागकर पापड़ा गांव पहुंच गया। उसने सारे हालात बताए। उन्होंने बताया कि गोविंदा के अनुसार, तीनों को साजिद तथा उसके साथी बहला-फुसलाकर आंध्रप्रदेश के गांव मल्लाह पल्ली और गंडा पल्ली ले गए।

 वहां पर तीनों को एक मांसाहारी डिश बनाने वाले होटलों में रखा गया। परिजनों को शक है साजिद ने इन्हें होटल मालिकों को बेच दिया था। गोविंदा का कहना है कि मांसाहारी होटलों पर उनका धर्मपरिवर्तन कराने का पूरा प्रयास किया गया और हमें मांसाहारी खाना खिलाने को मजबूर किया गया। 

मना करने पर मारपीट की जाती थी और कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। एक दिन मौका पाकर 14 वर्षीय मुकेश उनके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं है। 
विज्ञापन

गोविंदा भी एक दिन किसा तरह भाग निकला। किसी तरह आठ दिन पहले वह गांव पहुंचा है। 11 वर्षीय बल्लू अभी भी होटल मालिक के चंगुल में फंसा हुआ है।

शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने बताया कि जब गोविंदा गांव पहुंचा और उसने सारी हकीकत बताई तो वह आरोपी साजिद के पास गए। उसने कोई भी बात करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मजबूर होकर उन्होंने पिनगवां थाने में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शिकायत दे दी है।

पीड़ित प्रेमचंद की शिकायत पर अपहरण करने की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। उसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बच्चू सिंह, सब इंसपेक्टर एंव जांच अधिकारी थाना पिनगवां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें