फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे की कोठी पर लोन लेने की कोशिश

Sat, 03 Jan 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही की कोठी को किराए पर लेकर पहले एक नटवरलाल ने उसके फर्जी कागजात तैयार करवाए, फिर उस पर बैंक से एक करोड़ का लोन लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


बैंक के सर्वेयर ने कोठी की फोटोग्राफी की तो पड़ोसियों ने सूचना पूर्व विधायक को दी। पुलिस के साथ पहुंचे पूर्व विधायक ने आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से जीडीए की फर्जी फ्री होल्ड डीड के अलावा कई फर्जी कागजात और आईडी मिली हैं। किराएदार भागा हुआ है।

पूर्व विधायक ने बताया कि राजनगर सेक्टर-8 में उनके बडे़ बेटे तरुण के नाम पर 500 मीटर की कोठी है। इसमें एक चौकीदार का परिवार रहता है।

24 दिसंबर को एक प्रापर्टी डीलर के जरिए शाहदरा निवासी महेश शर्मा को कोठी 35 हजार रुपये महीने किराए पर दी थी। 31 दिसंबर को साथी सुरेंद्र कपूर भी महेश केसाथ रहने आया। सुरेंद्र ने उनसे मुलाकात कर चौकीदार को हटाने के लिए कहा। इस पर शक हुआ।

अगले दिन सुबह कुछ युवक कोठी के फोटोग्राफ खींच रहे थे। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पूर्व विधायक को दी। पता चला कि फोटो खींचने वाले युवक एक बैंक से आए हैं।

कोठी पर एक करोड़ का लोन लेने के लिए आवेदन किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सुरेंद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से फर्जी अलाटमेंट लेटर, फर्जी बिजली बिल बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से बरामद कार से संबंधित कोई कागजात पुलिस को नहीं मिले हैं।

आरोपी सुरेंद्र कपूर ने बताया कि उसकी पत्नी को ब्रेन ट्यूमर है। उसी के इलाज के लिए वह ठगी करता है। पहले उसका पेपर ट्रेडिंग का काम था, मगर उसकेपार्टनर ने ही उसे धोखा दे दिया।

कविनगर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार गौतम के अनुसार आरोपी ने अपने मोबाइल में पुजारी, बॉस, डोल-डोल और न्यू रामलाल जैसे नाम से नंबर फीड कर रखे हैं। पुलिस अब इन नंबरों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें