गुरुग्राम से सटे नूंह में रविवार देर रात सड़क हादसे में 2 महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना गांव मोहम्मद नगर के पास की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर चार लोग सवार थे और सभी नीचे गिरे तो ट्रक इन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया।
इस हादसे में चारों ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच कर रही है।