फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर पलटा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह एक ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के नांगली पूना में रहने वाले पशुपति साह (43) के रूप में हुई है। उसके चार बच्चे हैं। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां से गुजरने वाले कई वाहन चालक भी हादसा देखने के लिए रुक गए, जिससे फ्लाईओवर पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रक कमला मार्केट से खेड़ा की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 6:05 बजे मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला और बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें