फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुरमयी शास्त्रीय संगीत से सजी 'आरंभ' की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में बुधवार शाम रजा फाउंडेशन के सहयोग से ‘आरंभ’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा शास्त्रीय संगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। कार्यक्रम में गुलाम हसन खान ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उनके साथ उजिथ उदय कुमार ने तबले और जाकिर धौलपुरी ने हारमोनियम पर संगत की। गायन के बाद आदित्य दीप ने पखावज वादन की प्रस्तुति दी। उनके साथ अनिश मिश्रा ने सारंगी पर संगत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें