फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ लुटेरों का आतंक, पकड़ाया गैंग

Tue, 27 Jan 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा ने ट्रक और अन्य वाहनों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोमवार रात इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


अपराध शाखा में तैनात एसआई संदीप ने बताया कि सोमवार रात उसे सूचना मिली कि पलवल के लक्की विहार निवासी मुस्लिम उर्फ इलियास खान और गुलशन सीकरी गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर अपराध शाखा के एसआई संदीप ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन


पकड़े गए आरेपियों ने बताया कि वे पलवल होडल के बीच एक ट्रक चालक से नगदी, पलवल के कमेटी चौक से दस टायरों वाला ट्रक, इसी स्थान से एक बोलेरो, अलावलपुर चौक से 12 टायरों वाला ट्रक, पलवल बस अड्डे से एक बोलेरो, छह सात दिन पहले पलवल निवासी मुकेश की टवेरा और बल्लभगढ़ से एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

 
इन सभी वारदात में उनके अन्य साथी ताहिर, असरू, फक्कड़, छोटे और विक्की भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें