फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ट्रक की टक्कर से फ्लाइओवर पर हवा में लटका ट्रैक्टर, चालक की नीचे गिर कर मौत

Tue, 28 Jul 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-ट्रैक्टर चालक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत, ज्योति नगर इलाके में लोनी गोल चक्कर के पास हुआ हादसा
 
विज्ञापन
loni accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में ट्रक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर फिल्मी अंदाज में फ्लाइओवर से नीचे लटक गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में सीमेंट के बैग रखे हुए थे, जिससे ट्रॉली फ्लाईओवर पर ही रही। जबकि ट्रैक्टर पूरी तरह हुक के जरिए लटका रहा।

विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर चालक की फ्लाइओवर से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पप्पू (45) के रूप में हुई है। वहीं, टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक जख्मी हो गया। घायल चालक खुर्शीद अहमद (35) को इलाज के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल में भेजा गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई, जिसकी वजह से फ्लाइओवर के ऊपर व नीचे जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह ट्रैक्टर को फ्लाइओवर पर वापस खींचा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव डोला, बागपत निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ लोनी दो नंबर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। पप्पू ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।

विज्ञापन

मंगलवार तड़के वह ट्रैक्टर की ट्रॉली में सीमेंट के कट्टे लादकर गाजियाबाद की ओर से भजनपुरा आ रहा था। लोनी गोल चक्कर का फ्लाइओवर चढ़ते वक्त पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर फ्लाइओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गया।

भार अधिक होने से ट्रॉली फ्लाईओवर पर ही खड़ी रही। जबकि पप्पू फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पप्पू और ट्रक चालक खुर्शीद को अस्पताल पहुंचाया, जहां पप्पू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें