दिल्ली-जयपुर हाइवे पर कार सवार आधा दर्जन युवकों ने बुधवार की रात को एक ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर घायल उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। सेक्टर चालीस थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
भिवानी के रहने वाले पूर्ण सिंह अतुल कटारिया चौक पर एक कंपनी में ट्रक चालक का काम करता है। नैशनल हाइवे पर सिग्नेचर टावर के पास उसके ट्रक में पीछे से एक कार ने धक्का मार दिया। इसके बाद वह ट्रक रोक दिया और ट्रक से उतरा।
बताया जाता है कि इस दौरान कार से आधा दर्जन की संख्या में उतरे युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्ण सिंह का आरोप है कि युवकों ने उसका मोबाइल, पर्स व पैसे भी छीन ले गए। सेक्टर चालीस थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मारपीट व स्नैचिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।