फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक, गाड़ियां प्रभावित

Mon, 23 Nov 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल स्टेशन के पहले जनौली रेलवे फाटक को एक ट्रक चालक तोड़कर फरार हो गया। गेटमैन की शिकायत पर आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस संयोग ही कहेंगे कि जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त ट्रेन आने में पांच मिनट की देरी थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

गेट नंबर 568 के गेटमैन रंगदेव ने रेल अधिकारियों को दी सूचना में कहा है कि रविवार की दोपहर करीब 2:55 बजे दिल्ली की ओर से ट्रेन आने की सूचना पर उसने गेट को बंद कर दिया था।

इसी बीच एक टाटा 407 के चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए बंद गेट को तोड़कर फरार हो गया। गेट बंद न हो पाने के  कारण 16032 अंडमान एक्सप्रेस, 12406 भूसावल एक्सप्रेस और 12910 गरीब रथ को कासन देकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन


गेटमैन का कहना था कि यदि पांच मिनट और विलंब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गेटमैन की शिकायत पर आरपीएफ ने उक्त ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 174/154 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें