फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने दिखाई बेरहमी, राहगीर को पहले कुचला, फिर फुटपाथ पर फेंका

Fri, 17 Jul 2020 02:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • वारदात के बाद ट्रक समेत भागने का किया प्रयास, ऑटो चालक ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • आरोपी का ट्रक कब्जे में, चालक ने ट्रक का चढ़ा दिया था पीड़ित युवक को अगला पहिया, छानबीन जारी
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक ट्रक चालक ने बेरहमी दिखाते हुए पहले सड़क पार कर रहे एक राहगीर को कुचल दिया। राहगीर ट्रक के नीचे फंस गया। सड़क पर ट्रैफिक होने की वजह से चालक ने मौका देखकर घायल शख्स को ट्रक के पहिये के नीचे से खींचा और फुटपाथ पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ट्रक समेत वहां से फरार होने लगा। यह सब एक ऑटो चालक देख रहा था। 
विज्ञापन


फौरन उसने आरोपी ट्रक चालक का पीछा कर जबरन उसका ट्रक रुकवा लिया। बाद में उसे पुलिस के अलावा कर दिया गया। आरोपी की पहचान भिवाड़ी, हरियाणा निवासी विकास (26) के रूप में हुई है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने उसका ट्रक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। करीब 35 वर्षीय मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ मोरी गेट गोल चक्कर के पास हुआ। आरोपी विकास हरियाणा नगर का अपना ट्रक लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से मोरी गेट की ओर आ रहा था। इस बीच गोल चक्कर के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को उसने कुचल दिया। ट्रक चालक विकास ने ट्रक का अगला पहिया राहगीर पर चढ़ा दिया। राहगीर ट्रक के पहिये के नीचे फंस गया। ट्रक चालक ने ट्रक रोका और वह नीचे उतरकर राहगीर के पास आया। उसके चेहर व धड़ बुरी तरह कुचल चुका था। आरोपी ने हाथ पकड़कर राहगीर को खींचा और उठाकर फुटपाथ पर डाल दिया। वारदात के बाद वह फरार होने लगा। 
विज्ञापन


इसी दौरान वहां खड़ा ऑटो चालक मूंगा नगर, करावल नगर निवासी जमशेद चौधरी यह सब देख रहा था। ट्रक चालक को भागता हुआ देखकर जमशेद ने अपना ऑटो उसके पीछे लगा दिया। ओवरटेक कर जबरन ट्रक रुकवाने के बाद जमशेद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल बृहस्पतिवार शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें