बल्लभगढ़ के मलेरना रोड पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक टैंकर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
लोगों ने टैंकर-ट्रैक्टर, फायर बिग्रेड की गाड़ी और पुलिस की बाइक आग के हवाले कर दी और जमकर बवाल काटा। लोगों का गुस्सा पुलिस की लापरवाही के खिलाफ देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप था कि घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
इस दौरान आरोपी चालक टैंकर-ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने टैंकर-ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ करने के बाद आग लगा दी और हंगामा शुरू कर दिया।