फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर, बाइकसवार की मौत

Tue, 17 Jan 2017 04:10 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुन्हाना-नगीना मार्ग पर गांव लाहाबास के नजदीक एक तेज रफतार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे र्बैठी महिला व बच्चे को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन



हादसे के बाद ट्रक चालक मौके फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पंहुच का शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेडा भेज दिया और आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चालो का मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। 


पुन्हाना उपमंडल के मुबारिकपुर गांव निवासी फारूख अपनी पुत्रवधु के साथ अपने पांच वर्षीय पौत्र को मांडीखेडा के अस्पताल में टीका लगवाने के लिए बाइकसे जा रहा था। जब वह लाहबास गांव पास पहुचां तो नगीना की ओर से आ रहे एक एलपी ट्रक ने उनकी बाईक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन



टक्कर लगने के बाद फारूख की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर उसके पीछे बैठी उसकी पुत्रवधु व पोते को मामूली चोटे आई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पिनगवां पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मांडीखेडा के अलआफिया अस्पताल भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें