फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी के लिए हो रही परेशानी , दूर-दराज से मंगाने को मजबूर लोग 

Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़़गांव
विज्ञापन
फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सब्जी मंडी के आढ़तियों और विक्रेताओं की हड़ताल से पूरा शहर परेशान है। महिलाओं का कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या बनाएं। 
विज्ञापन


बिना सब्जी के खाने में भी स्वाद नहीं आ रहा है। आलम यह है कि लोगों को बाजार में सब्जियां ढूंढनी पड़ रही हैं। जहां कहीं भी सब्जी दिखाई देती है उनके भाव सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। बिग बाजार से लेकर रिलायंस फ्रेश तक में सब्जी के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। 

  गुड़गांव में खाडसा रोड सबसे बड़ी सब्जी मंडी है वहां के आढ़ती और सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सरकार नवीनीकरण के नाम पर उन्हें वहां से उजाड़ना चाहती है जहां पर वह वर्षों से कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सभी को डर है कि कहीं उनकी सरकार रोजी-रोटी ना छीन ले। यही कारण है कि वह पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुड़गांव के सेक्टर-39 स्थित नवीन वर्मा का कहना है कि वह दिल्ली में सर्विस करते हैं और वहीं से वह सब्जी लेकर आ रहे हैं। 

सेक्टरों, कॉलोनियों व गली मोहल्लों में सब्जी बेचने वाले भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। पटेल नगर की सविता का कहना है कि अगर कोई दिख भी गया तो उसकी सब्जी इतनी खराब होती है कि लेने लायक नहीं रहती। 

फिर भी मजबूरी में महंगे दाम पर सब्जी को खरीदना पड़ता है। खांडसा आढ़ती सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान इंद्र सिंह का कहना है कि  जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 
विज्ञापन


लक्ष्मण विहार निवासी बीएन लाल का कहना है कि कई लोग मिलकर दिल्ली से सब्जी खरीद कर ला रहे हैं। यही नहीं लोग अपने रिश्तेदारों से भी सब्जी मंगाने को मजबूर हैं। झाड़सा में रह रहे वैभव ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार फरीदाबाद से आ रहे थे तो उन्होंने उनसे कुछ सब्जी लेकर आने को कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें