नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (ट्रिपल आईटी दिल्ली) ने सेमीकंडक्टर कंपनी एसटीमाइक्रोइलेक्ट्रानिस के साथ एक दशक से अधिक पुरानी साझेदारी का बृहस्पतिवार को जश्न मनाते हुए एक विशेष समारोह का आयोजन किया। साझेदारी वर्ष 2012 में ट्रिपल आईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की स्थापना के साथ शुरू हुई थी।
निदेशक प्रो. जीपीएस राघव और एसटीमाइक्रोइलेक्ट्रानिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि साझेदारी भारत में स्वदेशी तकनीक के विकास और नई पीढ़ी के नवाचार को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ब्यूरो