फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारगिल विजय दिवस पर युद्ध स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार शाम पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित युद्ध स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीर गाथाओं को याद किया। समिति के अध्यक्ष कैप्टन बिजेंद्र सिंह पोसवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध में पलवल जिले के दो वीर सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें गांव गढ़ी (होडल) के सिपाही राजवीर सिंह और गांव सोफ्ता के हवलदार जाकिर हुसैन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों वीरों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें