संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग ने आसपास खड़े कई हरे-भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दर्जनों पेड़ जलकर पूरी तरह सूख गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से कूड़ा जमा हो रहा था, लेकिन इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि अगर प्रशासन समय रहते कूड़ा साफ करवा देता, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।