संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में 30वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि एमएमए फाइटर और अभिनेता संग्राम सिंह ने युवाओं को खेल से अपना भविष्य संवारने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में कोच भूपेन्द्र सिंह, पूर्व कुलगुरु प्रो पीसी पातंजली, कॉलेज के प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद, डॉ केके शर्मा, प्रो राजेश उपाध्याय, सक्षम पांडे, प्रो बिजेंद्र कुमार, प्रो शशि रानी, प्रो चित्रा रानी, सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।