फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस लाइन और थानों में पौधरोपण, हर पौधे की जिम्मेदारी एक पुलिसकर्मी को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पलवल पुलिस ने शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही हर पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी एक-एक पुलिसकर्मी को सौंपी गई है ताकि रखरखाव सुनिश्चित हो सके।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखरेख करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस लाइन और सभी थाना परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें