गुरुग्राम में हनीट्रैप में फंसाकर ट्रांसपोर्टर से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यह ड्रामा फ्लैट खरीदने के लिए रचा था। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
HONEY TRAP
पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र त्यागी होंडा कंपनी में काम करता है और ओल्ड रेलवे रोड पर किराए के मकान में रहता है। एक महिला व दो अन्य लोगों ने करीब तीन दिन पहले उसे अगवा कर लिया था और जयपुर के एक होटल में बंधक बनाकर रखा था। उसे छोड़ने की एवज में उन्होंने उसके परिवार व उससे 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
3 of 5
HONEY TRAP
रविंद्र ने आरोप लगाया कि महिला ने उसे जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके जरिए वह उससे फिरौती मांग रहे थे। किसी तरह से रुपयों का इंतजाम करने के बहाने वह उनके चुंगल से छूटकर आया। उनसे पीछा छुड़ाने के लिए उसने रुपये व कुछ ज्वेलरी दे दी।
4 of 5
HONEY TRAP
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीसी (पूर्व) दीपक सहारण ने एसीपी सदर अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। इनके इंचार्ज सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सेक्टर-31 अपराध शाखा से इंस्पेक्टर विवेक कुंडू, अपराध शाखा पूर्व सेक्टर-40 इंचार्ज एसआई मनोज कुमार को बनाया गया।
पुलिस टीमों ने महिला सहित दो आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पायल व रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से पीड़ित से लिए गए गहने भी बरामद किए हैं।