फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत के समर्थन में आए ट्रांसपोर्ट संगठन, पुलिस पर उगाही के आरोप

Tue, 18 Jun 2019 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के सामने सड़क पर संग्राम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिसकर्मियों द्वारा टैंपो चालक की पिटाई के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन  एकजुट हो गई हैं। इन संगठनों ने मांग की है कि टैंपो चालक सरबजीत को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इन संगठनों ने पुलिस पर उगाही करने के आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ की शाखा भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी टैंपो चालकों के प्रति बेहद खराब रवैया अपनाते हैं। भ्रष्ट ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनसे पैसों की उगाही करते हैं। कोई टैंपो चालक उन्हें उगाही नहीं देता तो वे उनका चालान काट देते हैं। 

ट्रांसपोर्ट यूनियनों के संगठन ने मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, पुलिस का कहना है कि टैंपो चालक ने पहले पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारी और फिर तलवार से पुलिसकर्मी को डराया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। 
विज्ञापन


चालक ने पुलिसकर्मी के सिर पर तलवार से वार कर दिया। इस मामले में सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में पुलिसकर्मी टैंपो चालक को पीटते दिखे, इसलिए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें