नोएडा सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड की दरें कम हो सकती हैं। प्राधिकरण इस पर विचार कर रहा है।
इसके लिए वित्त एवं लेखा विभाग कीमत कम करने की तरकीब निकालने में जुटा है।
यह भी पढ़ें:NCR में 3 फरवरी से मिलने लगेगा सस्ता घर!
प्राधिकरण के मुताबिक जब तक नई कीमत तय होगी, तब तक लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना लागू हो जाएगी।
ऐसे में चुनाव बाद ही इसकी संभावना बन रही है। लेफ्ट आउट फ्लैटों और व्यावसायिक बिल्डर भूखंड योजना पहले से ही चल रही है।
यह भी पढ़ें:आने वाला है DDA फ्लैट स्कीम, लेकिन करिए थोड़ा इंतजार
गौरतलब है कि प्राधिकरण ने मौजूदा समय में ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों का रेट 76 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय कर रखा है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर इसका विरोध कर रहे हैं। वे 7000 से 8000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट तय करने की मांग कर रहे हैं।