नई दिल्ली। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कारोबारी जंतर-मंतर में प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर राजघाट पर जुटे। संगठन के पदाधिकारियों व परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि चार अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली, इसलिए राजघाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने, पैनिक बटन, स्पीड लिमिट डिवाइस, महंगे ई-चालान व बढ़ते खर्च जैसे मुद्दे उठाए। एसोसिएशन ने आगे भी शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने और अगले चरण की घोषणा जल्द करने की बात कही। संवाद