फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Protest: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कल से BS-3 और 4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक

Tue, 31 Oct 2023 07:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सरकार ने बीएस तीन और चार डीजल बसों पर एक नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके विरोध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने जंतर मंतर पर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डीजल बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक नवंबर से डीजल बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके विरोध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से प्रदर्शनकारी पहुंचे। इनका कहना है कि इनकी टैक्सी और बसें सर्दी में कोई धुआं नहीं छोड़ती। यह प्रदूषण की समस्या पराली जलाने और पटाखों की वजह से ज्यादा होती है। दिल्ली परिवहन विभाग व कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने प्रदूषण के नाम पर बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि पूरे भारत में डीजल बीएस 4 टैक्सी व बसों पर सरकार प्रतिबंध लगाने वाली है। 2 सालों से बस चालक कोरोना महामारी से पीड़ित रहे हैं। ऐसे में दोबारा लगाया गया प्रतिबंध चालकों के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है। दिल्ली परिवहन विभाग के कमिश्नर आशीष कुंद्रा से मांग है कि यह प्रतिबंध हटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें