फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रहे किन्नरों ने मचाया उत्पात, तोड़े गाड़ियों के शीशे

Tue, 18 Sep 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हौज खास इलाके के शाहपुर जाट में तीन किन्नरों ने रविवार रात जमकर उत्पात मचाया और एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने किन्नरों का विरोध किया तो झगड़ा हो गया। झगड़े में किन्नरों ने बीच सड़क अपने कपड़े उतार दिए। सूचना के बाद हौजखास पुलिस व पीसीआर मौके पर पहुंची, मगर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने दोनों पार्टियों की मेडिकल जांच कराई। हालांकि सोमवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपिका(बदला हुआ नाम) नाम का किन्नर शाहपुर जाट में रहने वाले एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। कुछ दिनों से युवक ने दीपिका से किनारा करना शुरू कर दिया। इस पर दीपिका नाराज हो गई। वह दो अन्य किन्नर के साथ रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे शाहपुर जाट पहुंच गइ और युवक का नाम लेकर चिल्लाने लगी। युवक के घर पर नहीं होने पर उसका भाई बाहर आया। उसने विरोध किया तो दीपिका ने युवक की गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें