फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के कई अधिकारियों के तबादले, बदला कार्यक्षेत्र

Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम की व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगमायुक्त ने 11 निगम अधिकारियों का तबादला  और उनके कार्यक्षेत्र बांटे हैं। इनमें से एक कार्यकारी अभियंता बीके कर्दम का तबादला गुड़गांव नगर निगम के लिए कर दिया गया है। यह जानकारी निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी आईपी विश्रोई को कराधान विभाग और विज्ञापन विभाग के सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रिटायर्ड अधिकारी अरुण शर्मा को सफाई सलाहकार, मेडिकल ऑफीसर हेल्थ और सीएम विंडो का नोडल अधिकारी लगाया गया है।

डेपुटेशन पर आए केके गोयल प्रशासनिक अधिकारी और प्रस्थापना शाखा के हेड बनाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर डिवीजन एक , चार और पांच की जिम्मेदारी के साथ अन्य ड्यूटी संभालेंगे। जबकि अधीक्षण अभियंता दो अनिल मेहता को डिवीजन द्वितीय और तीन का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


एलएलओ हेड क्वार्टर रतनलाल रोहिला अब निगम पीआरओ का भी काम देखेंगे। सेनेटरी इंस्पेक्टर बल्लभगढ़ जोन गिरिराज सिंह को एनआईटी हेड क्वार्टर लगाया गया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर चंदरदत्त को बल्लभगढ़ जोन में लगाया गया है। जबकि बेलदार अमरपाल  बल्लभगढ़ जोन को बेलदार एक्सईएन डिवीजन चार, ओल्ड फरीदाबाद जोन लगाया गया है।

निगमायुक्त ने बताया कि तीन एक्सईएन का भी तबादला किया गया है। एक्सईएन हेड क्वाटर्र बीके कर्दम का तबादला नगर निगम गुड़गांव कर दिया गया है। उनके स्थान पर राम प्रकाश को एक्सईएन हेड क्वार्टर लगाया गया है। गुड़गांव नगरनिगम से ट्रांसफर हुए विजय ढाका डिवीजन एक का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें