औद्योगिक विकास विभाग ने ग्रेटर नोएडा और यीडा में कई अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें नवीन कुमार सिंह को यूपीसीडा, काशी प्रसाद को ग्रेटर नोएडा और अन्य को नए पदों पर तैनात किया गया। सभी को तुरंत कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा और यीडा में औद्योगिक विकास विभाग ने प्रमुख पदों पर तबादले किए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ओएसडी नवीन कुमार सिंह को यूपीसीडा भेजा गया है। वहीं, गीडा के वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर काशी प्रसाद को ग्रेटर नोएडा में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
यूपीसीडा के अलीगढ़ कार्यालय से मुकेश कुमार सिंह कुशवाहा को ग्रेटर नोएडा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा की प्रबंधक प्रशासन आराधना को भी यूपीसीडा में तबादला किया गया है। इसके अलावा राजवीर वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक विद्युत यांत्रिक को यीडा से यूपीसीडा में तबादला कर दिया गया है। सभी को तुरंत नए कार्यस्थल पर चार्ज लेने का आदेश है।