फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देशों से होता था मरकज से जुड़े लोगों के खातों में लेन-देन

Fri, 01 May 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज से जुड़े लोगों के बैंक खातों में खाड़ी देशों से पैसे का लेन-देन होता था। इनके बैंक खातों में खाड़ी देशों से करोड़ों रुपये आए भी हैं तो काफी पैसे यहां से खाड़ी देशों में भेजे भी गए हैं। 

विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ये जानकारियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी हैं। दूसरी तरफ मरकज का मौलाना मोहम्मद साद अभी भी जामिया नगर के जाकिर नगर में पुलिस की निगरानी में है।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों के खातों में पैसा आता था, वह मरकज से जुड़े हैं और मौलाना साद के खास हैं। हालांकि इनमें मौलाना साद का बेटा और भतीजा नहीं है। इनके खातों से पैसे के मोटे लेन-देन को देखते हुए हवाला कनेक्शन की भी जांच शुरू की गई है। मरकज का पुरानी दिल्ली में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य खाता है। इससे आए दिन लेन-देन होता था। इस खाते में नौ लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिली कोरोना जांच रिपोर्ट
मरकज मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौलाना साद की कोरोना जांच रिपोर्ट अभी तक उन्हें नहीं मिली है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अपराध शाखा ने मौलाना साद को एम्स से कोरोना टेस्ट कराकर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं, साद ने निजी लैब से जांच कराई है, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें