पंजाब व जम्मू रेल रूट पर एक बार फिर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन ट्रेन इस रूट पर पहले फेज में चलाई गई। पिछले दो महीने से पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन प्रभावित हुई थी। पंजाब में किसानों के पटरी धरना देने की वजह से जम्मू के लिए भी संचालित होने वाली ट्रेन प्रभावित हो रही थी। मंगलवार तक ज्यादातर ट्रेनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।
किसान प्रदर्शन की वजह से 24 सितंबर से पंजाब व जम्मू में रेल परिचालन बंद हो गया था। किसानों का धरना खत्म होने के बाद सोमवार को पहले चरण में कुल 17 जोड़ी ट्रेनें चली। इसमें आठ पंजाब की और नौ जम्मू और कटरा की हैं। सोमवार को उतर रेलवे प्रबंधक ने एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पंजाब व जम्मू रेल रूट पर सभी ट्रेन चलाने का फैसला किया गया। हालांकि पंजाब में किसानों की गतिविधियों पर भी नजर रखीं जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसान कई बार स्टेशन मास्टर को भी धमकी दे चुके है।
उधर, उतर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर लक्सर-हरिद्वार रेल सेक्शन पर फुट-ओवर-ब्रिज बनने की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। इस वजह से 27 नवंबर तक ट्रेन संख्या 02017/02018 नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या संख्या 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके सथ ही ट्रेन संख्या संख्या 04887/04888 बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस स्पेशल 24 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी तो ट्रेन संख्या 04114 देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी मंगलवार को निरस्त रहेगी।
वंदे भारत समेत फिलहाला निरस्त रहने वाली ट्रेन
05211/05212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 02422/02421 जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 02425/02426 नई दिल्ली जम्मूतवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस,09805/09806 कोटा-उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस, 02054/02053 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस, 02471/02472 श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 04888/04887 बाडमेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, 02011/02012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 09612/09611 अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस,04519/04520 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस, 04998/04997 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस, 22439/22440 नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस व 04401/04402 नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियां। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04674/04650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अंबाला से संचालित होगी। ट्रेन संख्या02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला छावनी से संचालित होगी।