रेलवे भले ही दावा कर रहा हो कि ट्रेनों के रफ्तार के समय पालन में काफी हद तक इन दिनों सफलता मिल रही है, लेकिन सच्चाई यही है कि लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेटलतीफी का शिकार हैं।
इतना ही नहीं, लेट पहुंचने के कारण वापसी में ये ट्रेनें घंटों परिवर्तित समय से चलाई जा रही हैं। सोमवार को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन (14005) दिल्ली 30 घंटे लेट पहुंची।
इसी तरह जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन (12487) आनंद विहार रेलवे स्टेशन 12 घंटे देरी से पहुंची। असम से चलने वाली नॉर्थ-ईस्ट सुपर फास्ट ट्रेन (12505) भी अपने नीयत समय से 4 घंटी देरी से दिल्ली पहुंची।