फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में डीआरएफ संघर्ष प्रबंधन समाधान एलएलपी की तरफ से शनिवार को ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेडआर्ब इंटरनेशनल के सहयोग से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ। पहल की स्थापना अधिवक्ता विनीता सहाय, जूही अरोड़ा और गौतम कुमार पांडे ने की है, जिनका उद्देश्य मध्यस्थता के क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार करना है। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया, जिनमें जस्टिस सुधीर कुमार जैन, अनुजा सक्सेना, आर.के. खन्ना और वरुणा भंडारी शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार, यह पहल समाज में विवाद समाधान के वैकल्पिक और प्रभावी तरीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें