फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: श्री दुर्गा की प्रस्तुति ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की तरफ से आयोजित केंद्र डांस फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन श्री दुर्गा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य-नाट्य में देवी दुर्गा के विविध रूपों और उनके पराक्रम को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। महिषासुर वध और रक्तबीज के संहार जैसे पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए शक्ति के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति का मार्गदर्शन संस्था की अध्यक्षा शोभा दीपक सिंह और उपाध्यक्ष गौरी एस. कीलिंग ने किया, जिनकी दृष्टि में परंपरा और आधुनिकता का संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक जयंत कस्तूआर ने कहा कि श्री दुर्गा शक्ति के शुद्धतम स्वरूप का उत्सव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें