फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में मिलेगी एक खास सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो मुख्य ट्रेनों में रसोईयान जोड़ने का फैसला लिया है। दिल्ली से गोरखपुर व गोरखपुर से माता वैष्णो देवी आने-जाने वाले यात्री अब ट्रेन में ही बना खाना खा सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 05027/05028 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल प्रीमियम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में छह मई से रसोईयान जुड़ जाएगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05029/05030 गोरखपुर-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा प्रीमियम साप्ताहिक ट्रेन में भी रसोईयान जुड़ जाएगा।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन में इस सुविधा की कमी महसूस की जा रही थी। वैष्णो देवी जाने वाले यात्री आमतौर पर होटल के खाने से परहेज रखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मुंबई सीएसटी-गोरखपुर जनसाधारण सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

इसके साथ ही रेलवे ने छपरा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी की है। ट्रेन संख्या 05115/05116 अप्रैल 28 से चलेगी।

यह ट्रेन सीवान, थावे, तम्कुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादबाद, सहारनुपर, जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसके अलावा एक और ट्रेन (02597/02598) मुंबई सीएसटी-गोरखपुर-मुम्बई सीएसटी जनसाधारण सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया गया है।

जन साधारण सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल और कल्याण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें