फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ट्रेन के कोच अटेंडेंट ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, यात्री को लौटाया नोटों से भरा बैग

Thu, 10 Apr 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैग मिलने के बाद यात्री अटेंडेंट की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
यात्री को लौटाया नोटों से भरा बैग - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट ने ईमानदारी का मिसाल पेश किया है। कोच में गहने और नकदी से भरा बैग मिलने के बाद भी कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह ने अपना ईमान डिगने नहीं दिया। उन्होंने अधिकारियों के जरिए उस यात्री का पता लगवाया और फिर उन्हें बैग सौंप दिया। बैग मिलने के बाद यात्री अटेंडेंट की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह को बी-4 के सीट नंबर 17-18 के पास एक लावारिस बैग मिला। उन्होंने तुरंत लावारिस बैग की सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने भी तत्परता से कोच के चार्ट को देखा। जिस सीट के पास बैग मिला था। टीटीई ने उन यात्रियों को फोन किया। फोन करने पर पता चला कि बैग मिर्जापुर से ट्रेन में सवार हुए राजन पाठक का है। उन्होंने ने बताया कि परिवार में कई सदस्य होने की वजह से पता ही नहीं चला कि कौन किस बैग को लेकर उतरा है। ऐसे में कीमती सामान से भरा बैग कोच में छूट गया।
विज्ञापन

राजन पाठक आधे रास्ते से वापस स्टेशन लौटे। स्टेशन के अधिकारियों तक पहुंचे जहां उनसे बैग में रखे सामानों के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई। नई दिल्ली स्टेशन के अधिकारी उनकी बातों से संतुष्ट होने के बाद राजन पाठक को बैग लौटा दिया। राजन पाठक ने कोच अटेंडेंट की ईमानदारी की सराहना की और बेहतर सेवा के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें