फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ की जल्दबाजी में ट्रेन से कटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर बिहार जाने के लिए हो रही भागमभाग के बीच शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों ही युवक प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। घायल का लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के मुताबिक, हादसा शनिवार को दोपहर करीब 1:35 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर हुआ। गुड़गांव में ड्राइवर की नौकरी करने वाले रमेश राय को दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़नी थी।

प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म की ओर आई, सीट पाने के लिए भीड़ चलती ट्रेन पर टूट पड़ी। रमेश और धनंजय भी एस-4 बोगी में चढ़ने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गेट पर चढ़ भी गए थे, लेकिन धक्का-मुक्की के चलते दोनों नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के आने के बाद कराया जाएगा पोस्टमार्टम

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से रमेश रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई, जबकि धनंजय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसे में धनंजय की दोनों टांगे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

उसे सीवान जाना था। रमेश कड़कड़डूमा गांव में किराए के मकान में रहता था। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के दिल्ली आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें