फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सराय काले खां में ट्रैफिक दबाव का एआई से होगा अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक स्टडी पर चर्चा, अंतिम फैसला बाकी, दक्षिणी दिल्ली के पूरे नेटवर्क के लिए भी बनेगा सिमुलेशन मॉडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय काले खां में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ट्रैफिक स्टडी कराने पर विचार कर रही है। विभाग एआई आधारित ट्रैफिक सिमुलेशन स्टडी के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जरूरत के अनुसार इस क्षेत्र की व्यवहार्यता जांचने के लिए विशेषज्ञ एजेंसी की नियुक्ति की जा सकती है।
हाल ही में ट्रैफिक जाम से जुड़े मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सराय काले खां में भारी यातायात का मुद्दा उठाया था। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में यहां यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। इसका प्रमुख कारण यह है कि एक ही क्षेत्र में मेट्रो, रेलवे और आईएसबीटी जैसी प्रमुख परिवहन सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

आईटीओ-आश्रम और एनसीआर का ट्रैफिक होता है एकत्र
सराय काले खां रिंग रोड का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां आईटीओ से आश्रम की ओर जाने वाला यातायात और नोएडा-गाजियाबाद से दक्षिणी दिल्ली की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक मिलता है। इसके अलावा बहु-मॉडल ट्रांजिट हब में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के कारण भी क्षेत्र में यातायात का दबाव बना हुआ है।
पूरे दक्षिणी दिल्ली नेटवर्क का बनेगा मॉडल
पीडब्ल्यूडी ने सराय काले खां को शामिल करते हुए पूरे दक्षिणी दिल्ली सड़क नेटवर्क की ट्रैफिक सिमुलेशन स्टडी कराने की योजना बनाई है। विभाग के निविदा रिकॉर्ड में दक्षिणी क्षेत्र के लिए ट्रैफिक सिमुलेशन मॉडल तैयार करने और रोड सेफ्टी ऑडिट के लिए कंसल्टेंसी सेवा लेने की योजना पर विचार चल रहा है। जरूरत पड़ने पर सराय काले खां के लिए अलग से विशेषज्ञ एजेंसी से व्यवहार्यता अध्ययन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

500 मीटर के सड़क खंड के डेटा का होगा अध्ययन
दिल्ली में एआई आधारित ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना पर भी काम चल रहा है। इसके तहत 500 मीटर के सड़क खंड के ट्रैफिक डेटा का अध्ययन कर यातायात संचालन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के विकल्प तलाशे जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें