फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंटरपोल की जनरल एसेंबली के दौरान नहीं थमेगी राजधानी की रफ्तार, तीन हजार से अधिक कर्मी संभालेंगे जिम्मा

Fri, 14 Oct 2022 08:02 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली डीसीपी आलाप पेटल ने बताया कि चार दिन नई दिल्ली में ट्रैफिक को कहीं भी रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 से 21 अक्तूबर तक इंटरपोल की जनरल एसेंबली हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरपोल की जनरल एसेंबली में भाग लेने वाले किसी भी देश के प्रतिनिधि का न तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रूट लगाएगी और न ही क्लियर पास देगी। ऐसे में जनरल एसेंबली के दौरान नई दिल्ली में 18  अक्तूबर से चार दिन तक ट्रैफिक नहीं रुकेगा। इसके लिए तीन हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस व अन्य यूनिटों के पुलिसकर्मी ट्रैफिक को संभालेंगे। 
विज्ञापन


सिर्फ इंटरपोल के प्रेसीडेंट अहमद अल रहीसी व सेक्रेटरी जनरल जर्गन स्टोक को पायलट व सुरक्षा दी जाएगी। नई दिल्ली डीसीपी आलाप पेटल ने बताया कि चार दिन नई दिल्ली में ट्रैफिक को कहीं भी रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 से 21 अक्तूबर तक इंटरपोल की जनरल एसेंबली हो रही है। इसमें 170 से अधिक देशों के डेलीगेशन शामिल हो रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक एसेंबली में शामिल होने वाले किसी भी देश के प्रतिनिधि के लिए रूट नहीं लगाएगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी के लिए रूट तो नहीं लगाया जाएगा, मगर इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि वह कहीं ट्रैफिक जाम में न फंसे और न ही कहीं रुके। इसके लिए सभी सड़कों पर ट्रैफिक चलता रहेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक को संभालने और खराब वाहन को उठाने के लिए जगह-जगह क्रेन तैनात की जाएंगी। निर्माण कार्य रोक दिए जाएंगे। ट्रैफिक को संभालने के लिए तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। करीब 800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी नई दिल्ली रेंज में तैनात है। बाकी पुलिसकर्मियों को अन्य यूनिटों से बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरपोट प्रेंसीडेंट अहमद अल रहीसी बृहस्पतिवार रात को दिल्ली पहुंच गए। 
विज्ञापन

सिर्फ अहमद अल रहीसी व सेक्रेटरी जनरल जर्गन स्टोक को पायलट व सुरक्षा दी जाएगी। एक पायलट गाड़ी इनकी गाड़ी के आगे रहेगी। टीआई भी आगे चलते हुए रास्ते को क्लियर करेंगे। इनकी गाड़ी के पीछे सुरक्षाकर्मियों का एस्कॉर्ट होगा। इन दो अधिकारियों के अलावा किसी भी देश के प्रतिनिधि को सुरक्षा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें