एलएम बांध से कड़कड़ी मोड़ तक नाले से गाद निकालने का काम शुरू, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एलएम बांध, शास्त्री नगर से कड़कड़ी मोड़/खुरेजी रेड लाइट तक नहर के नाले से गाद निकालने का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया है। यह कार्य एलएम बांध, शास्त्री नगर से कड़कड़ी मोड़/खुरेजी रेड लाइट तक किया जाएगा। इसके चलते गीता कॉलोनी की ओर जाने वाला एक कैरिजवे (सड़क का एक हिस्सा) मंगलवार से बंद कर दिया गया। यह हिस्सा 30 जून तक बंद रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की पूर्वी रेंज के अधिकारियों के अनुसार, यातायात को उपलब्ध सड़क और अस्थायी डायवर्जन व्यवस्था के माध्यम से संचालित किया जाएगा। निर्माण कार्य के कारण आसपास की सड़कों पर, विशेष रूप से व्यस्ततम समय के दौरान, यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
पुलिस की यात्रियों के लिए सलाह
-अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर चलें।
- भीड़भाड़ से बचने के लिए, जहां संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
-लेन अनुशासन का पालन करें और कार्यस्थल के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें।
-सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा कार्य क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
ताजा अपडेट और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें
वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444