फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओल्ड दिल्ली रोड पर आज यातायात हो सकता है बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल से चौक पर नाला और पुलिया का चल रहा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर पुलिया और सड़क निर्माण कार्य सोमवार दोपहर तक पूरा होने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीम इस काम पर जुटी है।
विज्ञापन




जीएमडीए सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल के पास मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्रीकास्ट कलवर्ट और बरसाती नाले का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण कार्य से ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात बाधित है। जीएमडीए ने 23 अक्तूबर को नाले पर पुलिया का निर्माण शुरू किया था। इसे 27 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, नाले में पाइपलाइन और अन्य बाधाओं के कारण काम में देरी हुई। बारिश ने भी कार्य को प्रभावित किया था। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें